बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुयी 91, जम्मू कश्मीर में भूस्खलन से चार की मौत

0

दिल्ली
बिहार में बाढ़ में दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 91 हो गयी और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से वैष्णोदेवी मंदिर जाने के क्रम में चार लोगों की मौत हो गयी वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के मार्ग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजीत साहू ने कहा कि भूस्खलन बाणगंगा-अर्धकुवारी मार्ग पर करीब आधी रात को हुआ और मलबा उस आश्रयस्थल पर गिरा जहां तीर्थयात्री थे। हादसे में चंडीगढ के शशिधर कुमार (29) , बिंदू साहनी (30) और उसके पांच वर्षीय अेटे विशाल की मौत हो गयी ।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ से अब तक 514 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुयी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में, आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में दो और लोगों की मौत के साथ अब तक इस आपदा से मरने वालों की संख्या कुल 91 हो गयी है।

बिहार के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुयी वहीं उत्तरी बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी बारिश हुयी।

बिहार में गंगा नदी भागलपुर जिला के कहलगांव में, घाघरा नदी सिवान जिला के दरौली और गंगपुर सिसवन में, कोसी नदी कटिहार जिला के बलतारा एवं कुरसैला में खतरे के निशान से उपर बह रही है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि में बाढ की स्थिति में आज सुधार हुआ जहां तकरीबन 68,000 लोग अभी भी प्रभावित हैं। ब्रहमपुत्र की सहायक धनसिरी गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में खतरे के निशान से उपर बह रही है। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की एक नदी में अचानक आई बाढ़ में एक निजी निर्माण कंपनी के दो इंजीनियर बह गये और उनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है ।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ से 162 लोगों की मौत, 71 लाख आबादी प्रभावित

महाराष्ट्र में सावित्री नदी में तलाशी अभियान में दो और शवों को बरामद कर लिया गया। महाड में ब्रिटिशकालीन पुल के ढहने से मृतकों की संख्या 24 हो गयी है।

बहरहाल, महाराष्ट्र में बारिश के कारण बड़े जलाशयों में जलस्तर कुल क्षमता के 59 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

राज्य में अगस्त के पहले सप्ताह में 736 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी और इस मौसम में अब तक 107.5 प्रतिशत औसत वाषिर्क बारिश दर्ज की गयी है जो कि समान अवधि में पिछले साल 62 प्रतिशत था।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' फिल्म के टिकट बेचते दिखे शिवराज सिंह के मंत्री गोपाल भार्गव

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन के दौरान चट्टान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के लिए रास्ते कई जगह अवरूद्ध होने से चार धाम यात्रा प्रभावित हुयी है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुयी। गग्गल में 166 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध नर्मदा जिले के केवदिया में उफान पर है।

उत्तरप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुयी वहीं पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुयी।