महिला को पूर्व मंगेतर ने जिंदा जलाया

0

दिल्ली: दिल दहला देने वाली एक घटना में 23 वर्षीय एक गर्भवती महिला को उसके पूर्व मंगेतर द्वारा पाकिस्तान के इस शहर में जिंदा जला दिया गया क्योंकि उस महिला ने उसके छोटे भाई से शादी कर ली थी।

पुलिस ने कहा कि सिदरा की मंगनी पहले वारिस अली से हुई थी, लेकिन पिछले साल जब वह काम के लिए सउदी अरब चला गया तो सिदरा के परिवार ने उसकी शादी वारिस के छोटे भाई वकास से कर दी।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के 10 आतंकी ढेर, 2 करोड़ के ईनामी कमांडर की भी मौत

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद नवीद ने कहा, ‘‘ वारिस सउदी अरब में काम करता रहा और उसे वापस लौटने के बाद ही इस शादी के बारे में पता चला। इस पर वह आगबबूला हो उठा।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी का अपने छोटे भाई के साथ कारोबारी विवाद भी था। शनिवार को सिदरा अपने कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। अली वहां पेट्रोल का कंटेनर लेकर आया और सिदरा को आग लगा दी। वह कमरा बंद करके भाग गया।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ के बिगड़े बोल, कहा ‘उत्पीड़ित’ कश्मीरियों के लिए आवाज उठाना मेरा दायित्व

पड़ोसियों ने दमकलकर्मियों को बुलाया जिन्होंने आग बुझाई और सिदरा का जला हुआ शव बरामद किया। सिदरा के परिजनों ने बताया कि उसके गर्भ में कुछ महीने का भ्रूण था।

इसे भी पढ़िए :   भारत से हम नहीं डरते, भारत के ‘आक्रामक तेवर’ के सामने हमारा देश नहीं झुकेगा: पाकिस्तान