महाराष्ट्र के नारेगांव की बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग भांजी से उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मताबिक ,आरोपीें मौसा 12वीं में पढ़ने वाली लड़की को क़िताबें दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। जिसके बाद, सोची समझी साजिश के तहत आरोपी लड़की को अपने दोस्त के घर ले गया। यहां इंसानियत की हदों को लांघते हुए आरोपी मौसा और उसके दोस्त ने नाबालिग को ब्लू फ़िल्म दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित को मुंह बंद करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित लड़की ने आपबीती मां से सुनाई, जिसके बाद इस सनसनीखेज़ वारदात की रिपोर्ट थाने में दर्ज़ कराई गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल ट्रैस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।