70 फीसदी नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक: अध्ययन

0

नई दिल्ली। देश में मिलने वाले 70 फीसदी नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है और इससे जुड़ी पोषण सूचना पैनल की सूची में भारत नौवें स्थान पर है।

इसे भी पढ़िए :  एमेजॉन पर आज से बड़ी सेल

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन देशों की सूची में नौंवे स्थान पर है जहां इंस्टैंट नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद जनधन खातों में अचानक जमा हुई राशि पर सरकार की नजर

‘जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ’ साल 2012 से 2016 के दौरान 765 नूडल उत्पादों के नमूने लिए और रिपोर्ट तैयार की। उसने कहा कि दुनिया भर में पाए जाने वाले नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक और अनावश्यक है।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप भी करते हैं दिल्ली मेट्रो में सफर... तो ये खबर जरूर पढ़ें, DMRC कर रही है ये तैयारी