नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 5.12 लाख करोड़ रुपए

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पीएम मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद से बैंकों में 18 नवंबर तक 5.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले या जमा किए गए हैं। रिजर्व बैंक ने सोमवार(21 नवंबर) को जारी अपने बयान में कहा कि 10 से 18 नवंबर के दौरान बैंकों के काउंटर या एटीएम के जरिए 1,03,316 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

इसे भी पढ़िए :  रतन टाटा-साइरस मिस्त्री ने एक-दूसरे के खिलाफ पहुंचे अदालत

गौरतलब है कि सरकार द्वारा 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद से रिजर्व बैंक ने ऐसे नोटों को बदलने या जमा कराने की व्यवस्था की है। यह सुविधा रिजर्व बैंक और वाणिज्यिक बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़िए :  ‘अफवाह है बैंक लॉकर और आभूषण जब्त करने की बात’

बैंकों के मुताबिक, 10 नवंबर से 18 नवंबर के दौरान उन्होंने 5,44,571 करोड़ रुपये के नोट बदले हैं या जमा किए हैं। इसमें से 33,006 करोड़ रुपये के नोट बदले गए हैं, जबकि 5,11,565 रुपये जमा किए हैं। बयान में कहा गया है कि इस दौरान जनता ने अपने खातों या एटीएम से 1,03,316 करोड़ रुपये निकाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  फिल्मी है बीजेपी की चुनावी जीत, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंगे!