जियो से डरी बाकी कंपनियां, पीएमओ को लिखा खत, कहा- जियो हमें भी जीने दो

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीओएआई ने रिलायंस जियो की मुफ्त कॉल को मुफ्त भोजन करार देते हुए कहा कि इससे प्रतिद्वंद्वी आपरेटरों पर दरों में छेड़छाड़ के जरिये अत्यधिक बोझ पड़ेगा और रिलायंस जियो के भारी मात्रा में ट्रैफिक से अन्य आपरेटरों के लिए औसत वॉयस प्राप्ति 30 से 40 पैसे प्रति मिनट से घटकर 22 से 25 पैसे या उससे भी अधिक नीचे आ जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  अब 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI, पुराने भी चलते रहेंगे

सीओएआई ने कहा कि नए ऑपरेटर की मुफ्त कॉल की पेशकश से रिलायंस जियो के कुल वॉयस मिनट अन्य भारतीय ऑपरेटरों के कुल मिनट के बराबर हो सकते हैं। काफी कम समय में अन्य आपरेटरों को उतना वॉयस ट्रैफिक देखना होगा, जो उनके मौजूदा ट्रैफिक का दोगुना होगा।

इसे भी पढ़िए :  सुस्त रही स्पेक्ट्रम नीलामी, 65 हजार करोड़ की बोली के साथ समाप्त

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम ने मुंबई में एक सिंतबर को जियो की सेवाओं की घोषणा करते हुए कहा था कि पुराने जीएसएम आपरेटरों के इंटरकनेक्टिविटी न देने से एक सप्ताह में उनके नेटवर्क की 5 करोड़ से अधिक काल ड्राप हो गयी थीं। रिलायंस जियो ने पांच सितंबर से अपनी सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने विभिन्न डाटा प्लान में काल मुफ्त रखी है। जियो ने तेजी से 10 करोड़ ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए दिसंबर तक विशेष ‘आमंत्रण योजना’ पेश की है।

इसे भी पढ़िए :  अब यूएस से ग्रीन कार्ड लेना आसान नहीं, 1 अक्टूबर से लागू हो सकती है, नई इमिग्रेशन पॉलिसी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse