बजट में लग सकता है आम आदमी को झटका, सर्विस टैक्‍स 16-18 फीसदी कर सकती है सरकार

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में सरकार लोगों को झटका देने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक, नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को लागू करने की तैयारियों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बजट में सर्विस टैक्स(सेवा कर) की दरों को बढ़ाकर 16-18 फीसदी के बीच करने का प्रस्ताव कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय सर्विस टैक्स 15 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़िए :  अब रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, शुरूआत इन 5 शहरों से

अगर सर्विस टैक्स बढ़ा तो आम आदमी पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। इससे फोन, उड़ान, रेस्तरां और तमाम अन्य प्रकार की सेवाओं का उपभोग करने वालों पर कर का बोझ बढ़ जाएगा। आम बजट इस बार बुधवार(एक फरवरी) को पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  निर्मला सीतारमण ने संभाला रक्षामंत्री का कार्यभार

जबकि जीएसटी आगामी एक जुलाई से लागू करने का लक्ष्य है। जीएसटी में कर की दरों को पांच, 12, 18 और 28 फीसदी के स्तर पर रखने का फैसला किया गया है। कर विशेषज्ञों के अनुसार सर्विस टैक्स की दर को इस बार के बजट में उपरोक्त में से इसमें से एक स्तर के नजदीक ले जाना तर्कसंगत होगा।

इसे भी पढ़िए :  मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना कहा, ई अहमद के निधन की पहले से ही थी जानकारी

आगे पढ़ें, तीसरी बार होगा इजाफा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse