जीएसटी पर समर्थन जुटाने सरकार पहुंची माकपा के पास

0

दिल्ली
महत्वपूर्ण जीएसटी विधेयक पर समर्थन जुटाने की खातिर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की।

जीएसटी विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  इन वजहों से 30 साल तक सत्ता में रहना चाहते हैं पीएम मोदी!

येचुरी ने कहा कि सरकार को प्रस्तावित विधेयक पर आम सहमति के लिए सभी दलों से संपर्क करना चाहिए।

वाम नेता ने कहा कि जेटली को संविधान संशोधन विधेयक से जुड़ी चिंताएं अहम लगती हैं। येचुरी के अनुसार, वित्त मंत्री ने आश्वासन भी दिया कि अंतिम निर्णय करते समय इन चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी रोकर जनता को ब्लैकमेल कर रहे हैं: मायावती

येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के अंतिम संस्करण का इंतजार कर रही है। ‘‘बुधवार को केवल वह संविधान संशोधन ही सदन के पटल पर रखा जाएगा जो जीएसटी के लिए आवश्यक है। हमें जीएसटी विधेयक के अंतिम संस्करण का इंतजार है।’’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर पीएम के बयान पर विपक्ष अड़ा, ममता-माया-राहुल ने लगाई आरोपों की झड़ी