भारत में चंद करोड़पतियों के कब्जे में है आधी से ज्यादा संपत्ति

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा ‘असमानता’ वाला देश है, जहां पर कुल संपत्ति का आधे से अधिक सम्पत्ति ऐसे धनाढ्यों के हाथ में केंद्रित है, जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रुपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे पहला रुद्राभिषेक

संपत्ति शोध कंपनी न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है, जहां पर 54 प्रतिशत संपत्ति मात्र कुछ करोड़पतियों के हाथ में है। भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों में है, जहां कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर है, लेकिन औसतन भारतीय गरीब है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक (हॉकी): मौके भुनाने में नाकाम रहा भारत, मैच हुआ टाई

वैश्विक तौर पर रूस दुनिया का सबसे ज्यादा असमान देश है, जहां कुल संपत्ति के 62 प्रतिशत पर मात्र कुछ धनकुबेरों का नियंत्रण है। वहीं दूसरी तरफ जापान दुनिया पर सबसे ज्यादा समानता वाला देश हैं, जहां धनाढ्यों के हाथ में कुल संपत्ति का केवल 22 प्रतिशत हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  शीना बोरा हत्याकांड: टीवी चैनल ने जारी किया पीटर व इंद्राणी मुखर्जी की कथित फोन रिकॉर्डिंग

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी कुल संपत्ति के मात्र 28 प्रतिशत पर ही करोड़पतियों का आधिपत्य है। रिपोर्ट के अनुसार इसी तरह अमेरिका और ब्रिटेन भी समानता वाले देशों में हैं। इनमें कुल संपत्ति के क्रमश: 32 प्रतिशत और 35 प्रतिशत पर ही धनाढ्यों का कब्जा है।