भारत में सात अक्तूबर को आएगा आईफोन7, शुरआती कीमत 60,000 रपये

0
आईफोन 7

 

दिल्ली:

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एपल के आईफोन का नया संस्करण आईफोन7 व आईफोन7 प्लस अगले महीने के पहले सप्ताह याती सात अक्तूबर से भारत में उपलब्ध होगा। इसकी शुरआती कीमत 60,000 रपये है।

इस अमेरिकी कंपनी ने पहली बार फोन पेश करते समय भारतीय बाजार के लिए कीमतों का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़िए :  प्रभु की राजधानी में टिकट अगर नहीं हुआ कन्फर्म, तो एयर इंडिया कराएगी हवाई सफर

आईफोन के इस बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर, जल व धूल आदि से बचने की प्रौद्योगिकी तथा वायरलैस हैडफोन की सुविधा है। एपल के सीईओ टिम कुक ने कल रात सेन ्रफांसिस्को में आयोजित एक कार्य्रकम में इन फोन को पेश किया।

इस अवसर पर कंपनी ने एपल वाच की अगली पीढी ‘एपल वाच 2’, एप स्टोर के लिए अपडेट तथा आपरेटिंग सिस्टम आईओएस10 की भी घोषणा की। कंपनी वायरलैस हैडफोन ‘एयरपोड्स’ पेश किए।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देेखिए कैसा होगा 100 और 150 रुपये का सिक्का !

कुक ने इस अवसर पर आईफोन को उद्योग जगत का स्वर्णिम मानक करार दिया और कहा कि यह ‘सही मायने में एक सांस्कृतिक परिघटना बन गई है।’ उन्होंने कहा कि एपल ने अब तक एक अरब आईफोन बेचे हैं और यह ‘दुनिया के इतिहास में अपनी तरह का सबसे अधिक बिकने वाला पहला उत्पाद बन गया है।’ नया फोन पेश करते हुए कुक ने ‘आईफोन7 को अब तक श्रेष्ठ आईफोन’ करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जियो 'फाइबर टु द होम' सर्विस के तहत 500 रूपये में मेलगा 600GB डेटा!