पैन से आधार को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

0
पैन से आधार को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक देश में पैनधारकों की संख्या 30 करोड़ है और इस हिसाब से अबतक 30 प्रतिशत पैन को आधार से जोड़ने के काम को पूरा कर लिया गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक इसमें से करीब तीन करोड़ पैन और आधार को जोड़ने के काम को जून और जुलाई में पूरा किया गया है। उसने कहा, आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तक आयकर विभाग ने 9.3 करोड़ से अधिक पैन को आधार से जोड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी संसद में फिर पेश हुआ H-1B वीजा बिल, भारतीयों को होंगे ये फायदे...

विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यह संख्या आने वाले समय में बढ़ने की संभावना है क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी ने दोनों को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  माल्या से कर्ज वसूली के लिए 6,000 करोड़ रूपये की संपत्तियां कुर्क करेगा प्रवर्तन निदेशालय

आपको बता दें कि सरकार ने एक जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिये पैन-आधार जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नया स्थायी खाता संख्या यानी पैन हासिल करने के लिये आधार होना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में करीब 30 करोड़ पैन आवंटित किय गये है जबकि 115 करोड़ लोगों को आधार आबंटित किये जा चुके है।

इसे भी पढ़िए :  कालाधन रखने वालों की लिस्ट तैयार, दिवाली बाद की जायेगी सख्त कार्रवाई