नंदन नीलेकणि की इन्फोसिस में हो सकती हैं, वापसी!

0
इन्फोसिस

इन्फोसिस के मुखिया के तौर पर नंदन नीलेकणि के वापसी की संभावना बढ़ गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी के पूर्व सीएफओ वी बालाकृष्णन ने नंदन के नाम की पुरजोर पैरवी की है। खास बात यह है कि नीलेकणि भी इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं। यही कारण हैं, की  इन्फोसिस के मुखिया के तौर पर नंदन नीलेकणि के वापसी की संभावना बढ़ गई है। पूर्व सीएफओ वी बालाकृष्णन ने कहा है, कि मौजूदा समय में अनुभव व ग्राहकों की समझ के चलते नीलेकणि संगठन का नेतृत्व करने के लिए सबसे बेहतर चेहरा साबित होंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के कारण विकास दर समेत पूरी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा: चिदंबरम

बालाकृष्णन की बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्हें इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति का कट्टर समर्थक माना जाता है। यही नहीं, आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी और रिलायंस जैसे कई बड़े फंड भी नंदन के समर्थन में आ गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंफोसिस बोर्ड का विशाल सिक्का को मिला समर्थन, कहा कंपनी ने खो दिया एक अहम सीईओ

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran