अब FD से मोटी कमाई करने वाले पर इनकम टैक्स की नजर

0
अब FD से मोटी कमाई करने वाले पर इनकम टैक्स की नजर

अब इनकम टैक्स अथॉरिटीज की नजर उन हजारों लोगों पर जा पड़ी है जिन्होंने एफडी पर इंट्रेस्ट से मोटी कमाई की है, लेकिन टैक्स नहीं दिया है। पूरा ध्यान उन लोगों पर है जिन्हें 5 लाख रुपये या इससे अधिक की आमदनी सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी) पर मिले ब्याज से हुई है। इनमें कुछ बुजुर्ग (सीनियर सिटिजन) है जो अपनी कर योग्य आय में ब्याज से मिली रकम को शामिल नहीं करते या रिटर्न ही फाइल नहीं करते।

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ 3 दिन में छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में जमा हुए 300 करोड़ से ज्यादा रुपये

यह कदम टैक्स बेस बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का ही एक हिस्सा है। इसके तहत, अधिकारियों का ध्यान उन प्रफेशनल्स पर भी है जो अपनी फी कैश में लेते है और अपनी सही आमदनी कभी नहीं बताते जबकि विलासितापूर्ण जिंदगी व्यतीत करते है।

इसे भी पढ़िए :  एक हफ्ते में देश की अर्थव्यवस्था धड़ाम, सोना-रुपया और शेयर मार्केट सब बर्बाद!

एक बड़े अधिकारी ने कहा, ‘हमारी नजर बड़े टैक्स चोरों पर है। छोटे लोगों का पीछा करने का कोई मतलब नहीं बनता है, जिन्हें बहुत ज्यादा ब्याज नहीं मिलता है।’

इसे भी पढ़िए :  सोना रखने वाले हो जाएं सतर्क, सरकार ने जारी किए नए नियम, पढ़ें- सोने पर टैक्स की नई शर्तें

Click here to read more>>
Source: nbt