रिजर्व बैंक का अलर्ट: जांच-परख कर ही लें 500 और 1000 के नोट, नकली नोटों का चल रहा है खेल

0
नकली नोटों

त्योहारी सजीन में चारों तरफ खरीदारी की धूम है, ऐसे में कुछ लोग इस मौके का फायदा नकली नोटों को चलाने के लिए उठा रहे हैं। बाजार में इस समय जाली नोटों की भरमार है लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने देश की जनता को जाली नोटों के जाल से सावधान रहने की हिदायत दी है।

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई कर सकता है मौद्रिक रुख में बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वे बड़े नोट चेक करक ही लें। रिजर्व बैंक ने कहा कि 1000 और 500 रुपये के नोट को अच्छी तरह से जांच-परख के ही स्वीकार करें।

इसे भी पढ़िए :  दिन रात चल रही है नये नोटों की छपाई, स्टाफ कम पड़ने पर रिटायर कर्मचारियों से ली जा रही मदद

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसी जानकारियां मिली हैं कि कुछ असामाजिक तत्व आम लेन-देन में उच्च मूल्य के नकली नोटों का प्रसार कर रहे हैं। इसलिए लोग 1000 और 500 के नोटों को ‘भलीभांति जांच कर’ स्वीकार करें।

इसे भी पढ़िए :  टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से साइरस मिस्त्री ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में दो जगहों पर नकली सिक्कों की टकसाल और नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जिसके बाद रिजर्व बैंक भी सतर्क हो गया है।