वोडाफोन ग्राहकों के लिए खुशखबरी, देश भर में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल फ्री

0
वोडाफोन

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने देश भर में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल फ्री करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक इसकी शुरुआत दिवाली से होगी। यानी दिवाली से वोडाफोन के कस्टमर्स देश भर में बिना एक्सट्रा रोमिंग चार्ज दिए ट्रैवल कर सकते हैं।

वोडाफोन इंडिया कमर्शियल डायरेक्टर संदीप कटारिया ने कहा, ‘रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल की कीमतें पहले से ही कम कर दी गई थीं, फिर भी कंज्यूमर रिसर्च से यह पता चला है कि इनकमिंग कॉल के दौरान लगने वाले चार्जेज कस्टमर्स के लिए बाधा बनती रही हैं’।

इसे भी पढ़िए :  'जियो' ने शुरू किया 19 रु का सबसे छोटा रीचार्ज पैक

गौरतलब है कि पिछले महीन वोडाफोन ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए ऑल इन वन रोमिंग पैक लॉन्च किया था। इस पैक में लोकल टॉकटाइम, एसटीडी, इनकमिंग और आउटगोइंग रोमिंग मिनट्स दिए जाते हैं। हालांकि यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए ही लागू थे।

इसे भी पढ़िए :  वोडाफोन ने पेश किया सबसे धमाकेदार ऑफर, अब सिर्फ 5 रुपये में हर चीज़ अनलिमिटेड!

ये कंपनियां भले ही न मानें, लेकिन रिलायंस जियो के आने से इनमें हड़कंप मच चुकी है और लगातार नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के साथ देश भर में कॉलिंग के साथ रोमिंग फ्री है। इसलिए दूसरी टेलीकॉम कंपनियों पर भी लगातार दबाव बन रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल का धमाकेदार ऑफर, 399 रूपए में 84 जीबी डाटा