उड़ानों में देरी के लिए कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : राजीव बंसल

0
उड़ानों में देरी के लिए कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उड़ानों में देरी के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने कहा कि, उड़ानों की समय पर रवानगी सुनिश्चित न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को किसी भी तरह की गलती के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है।

इसे भी पढ़िए :  UN की रिपोर्ट ने सरकार को दी राहत, भारत का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान  

बंसल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘हम अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रतिबद्ध तरीके से काम करेंगे। जो लोग ठीक से काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ बंसल ने जोर देते हुए कहा कि ग्राउंड हैंडलिंग, क्रू, इन फ्लाइट, इंजिनियरिंग जांच, भोजन की आपूर्ति और अन्य चीजों के बारे में जैसी भी कार्रवाई की जरूरत होगी, वह की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे है कि उड़ानों में देरी न हो। यह प्रयास में जो लोग विफल रहेंगे, मैं उन पर कार्रवाई करूंगा।

इसे भी पढ़िए :  तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, पेट्रोल 1.34 रुपये और डीजल 2.37 रुपये महंगा

बंसल ने बताया कि इस बारे में संबंधित लोगों को संदेश दे दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘एयर इंडिया के पास कई अच्छे टाइम स्लॉट है। यदि उड़ानों की रवानगी समय पर नहीं होती है तो ये स्लॉट बेकार हो जाएंगे।’

इसे भी पढ़िए :  निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने घटायी ब्याज दर

Click here to read more>>
Source: nbt