’31st अक्टूबर’ का ट्रेलर जारी,1984 दंगों पर बनी है फिल्म

0
'31st अक्टूबर'

वीर दास और सोहा अली खान स्टारर ’31st अक्टूबर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। यह फिल्म ’31st अक्टूबर’ 1984 को हुई इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद भड़के दंगो पर आधारित है। इस ट्रेलर को अब तक ड़ेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। मराठी फिल्म धाग के लिए 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर शिवाजी लोटन पाटिल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

इसे भी पढ़िए :  बंदूक से मुंह बंद करना, बहस जीतने का सबसे बुरा तरीका : कमल हासन

फिल्म का ट्रेलर बेहद इमोशनल है जिसे देखकर ही विषय की सीरियसनेस का अंदाजा होता है। ट्रेलर में 1984 के दंगों को दिखाया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे सिख समुदाय दंगों का सामना करता है। ट्रेलर के अंत में एक सवाल पूछा गया है, ‘क्या हर सरदार इंदिरा गांधी का हत्यारा है?’

इसे भी पढ़िए :  'दंगल गर्ल' ने मांगी माफी, कश्‍मीर सीएम से मिलने पर अलगाववादियों ने किया था ट्रोल

इस ट्रेलर को देखकर हमें तो है इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार। तब तक के लिए आप भी देखे ये शानदार ट्रेलर। आपको बता दे फिल्म 7 अक्टूबर 2016 को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़िए :  2019 में बीजेपी के टिकट से इलेक्शन लड़ सकते है अक्षय कुमार!