आमिर खान की ‘दंगल’ जीत लेगी आपका दिल, पहले दिन मिली बंपरओपनिंग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

Performance

प्रफोमेंस पर आए तो आमिर खान की दाद देनी ही पड़ेगी। एक हट्टे-कट्टे रेस्लर से मोटा-ताज़ा होना कोई आसान बात नहीं। आमिर का ये बॉडी ट्रांस्फोर्मेशन काबिल-ए-तारीफ है। मां के रूप में साक्षी तंवर ने भी काफी अच्छा काम किया है। छोटी गीता-बबीता के रोल में ज़ायरा और सुहानी ने भी अच्छी प्रफोमेंस दी है। साथ ही बड़ी गीता और बबीता के रोल्स में फातिमा सना शेख़ और सान्या मल्होत्रा ने बेहतरीन एक्टिंग की है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय फिल्मों पर लगा बैन हटाएगा पाकिस्तान, हो सकती है 'दंगल' की स्क्रीनिंग

Direction

डायरेक्टर के तौर पर नितेश तिवारी की ये बहुत बड़ी फिल्म है। जिसमें उन्होनें गज़ब का डायरेक्शन किया है। फिल्म को हरियाणा की रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया है । हर एक सीन के इमोशन्स को ऑडियंस के दिल तक पहुंचाने में नितेश तिवारी को, फुल मार्क्स। किसी पल आप फिल्म को देखकर इमोशनल हो जाएंगे, कभी हंसने लगेंगे तो कभी इंसपायर्ड फील करेंगे। फिल्म के म्यूज़िक की बात की जाए तो ‘दंगल’ के गानों ने पहले ही सबका दिल जीत लिया है। ‘हानिकारक बापू’ और ‘धाकड़ गाना’ मूवी का हाईलाइट है।

इसे भी पढ़िए :  'हम आपके हैं कौन' के 22 साल पूरे, इमोशनल हुईं माधुरी

Final Verdict

दो साल बाद आमिर की फिल्म आई है और कहना पड़ेगा कि आमिर ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है। ये आमिर की अब तक की सबसे बेस्ट प्रफोमेंस कही जा सकती है। तो इस वीकेंड क्रिसमस में ‘दंगल’ से अच्छा तोहफा तो कोई और हो ही नही सकता और ये फिल्म आप अपनी फैमिली के साथ ज़रूर देखिएगा। हमारी तरफ से ‘दंगल’ को 5 में से 4 स्टार्स।

इसे भी पढ़िए :  गूगल ट्रेंड्स में सलमान से भी ऊपर सुशांत, पूरी लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse