अनुपम खेर ने किया राहुल पर वार, कहा- आप से ज्यादा किसी ने नहीं किया पीएम का अपमान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अनुपम खेरराहुल ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘जब एक प्रधानमंत्री किसी पूर्व प्रधानमंत्री की खिल्ली उड़ाता है, तो वह संसद और देश की गरिमा को प्रभावित करता है।’ मोदी ने बुधवार को कहा था कि केवल डॉक्टर साहब (मनमोहन) को ही रेनकोट पहने हुए नहाने की कला आती है। उन्होंने कहा था, ‘करीब 35 साल तक मनमोहन ने भारत की आर्थिक नीति और फैसलों में अहम भूमिका निभाई। इन 35 साल में हमने कई घोटालों के बारे में सुना, लेकिन मनमोहन किसी भी घोटाले से अछूते रहे।’

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘मनमोहन से काफी राजनीति सीखने की जरूरत है। इतना कुछ हुआ, लेकिन वह हर आरोप से अछूते रहे। केवल डॉक्टर साहब को ही बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला आती है।’ कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा बयान देते समय अपने पद और संसद की गरिमा भूल गए।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल चैनल पर चलेगा मोदी का जादू, नेशनल जियोग्राफिक के रिएलिटी शो में आएंगे नज़र
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse