रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए इस डायरेक्‍टर ने खुद को बताया जिम्मेदार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने कहा कि रणबीर कपूर का ग्राफ गिरने के लिए उन्हें बुरा लगता है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, जो एक समय में बॉलीवुड में शीर्ष पर हुआ करते थे।

वर्ष 2013 में आई अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की ‘बेशर्म’ ने रणबीर की कामयाबी पर विराम लगा दिया, जो तब तक ‘वेक अप सिड’, ‘बर्फी’ और ‘यह जवानी है दिवानी’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता के शीर्ष पर थे। 2015 में अनुराग की ‘‘बॉम्बे वेलवेट’ के बॉक्स पर गिरने से रणबीर के करियर को बहुत नुकसान हुआ।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं बांग्लादेश के सुपर स्टार अलोम

जब अनुराग से रणबीर के गिरते करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘बेशर्म’ दोनों ने ही मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया। इन सब चीजों (रणबीर के करियर के गिरने) ने प्रभावित किया, क्योंकि आप अपने काम की जिम्मेदारी लेते हैं। मैं उस चीज के लिए खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं।

इसे भी पढ़िए :  42 की उम्र में ऐश्वर्या राय ने दिये बोल्ड सीन्स, खफा हुए अमिताभ

उन्होने कहा कि ‘‘मेरे ख्याल से रणबीर उम्दा अभिनेताओं में से एक है और प्रयोग की इच्छा कर रहे थे। हमने संयुक्त रूप से उन्हें विफल किया।’’

इसे भी पढ़िए :  देखिये नोटबंदी पर बॉलीवुड का मज़ेदार वीडियो