BJP में शामिल हो सकते हैं अभिनेता अर्जुन रामपाल और जैकी श्रॉफ, UP चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक!

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल जैकी श्रॉफ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार(10 जनवरी) को दिल्ली में अर्जुन रामपाल ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री रामलाल से मुलाकात की।

वहां पहुंचते ही उनके भाजपा ज्वा इन करने के संबंध में कयास लगाए जाने लगे। इस संबंध में अर्जुन रामपाल ने कहा कि मैं राजनेता नहीं हूं और यहां राजनीति के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां यह देखने आया हूं कि मैं किस तरह भाजपा को अपना समर्थन दे सकता हूं।

इसे भी पढ़िए :  लालू के परिवार को योगा से परहेज़ क्यों ?

अर्जुन रामपाल का कहना है कि मोदी के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो भी काम कर रही है, जनता के हित के लिए काम कर रही है। जो भी करने की जरुरत पड़ेगी। वह मोदी के लिए करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी मैं औपचारिक तौर से इस बारे में कुछ नहीं बता सकता हूं।

इसे भी पढ़िए :  सिर में गंभीर चोट लगने से BJP नेता की मौत

आगे पढ़ें, जैकी श्रॉफ भी BJP का थाम सकते हैं दामन

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse