बॉलीवुड के साथ पाक एक्टर्स भी हुए एकजुट, भंसाली के साथ हुए दुर्व्यवहार पर जताया विरोध

0
भंसाली
फाइल फोटो

राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की। हाथा-पाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया। करणी सेना का कहना है कि उन्हें अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है। खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

 

भंसाली पर हुए हमले पर फिल्म इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध जताया है। आपको बताते हैं कि संजय लीला भंसाली के समर्थन में किसने क्या कहा है-

सोनम ने ट्वीट किया,’‘पदमावती के सेट पर जो कुछ हुआ वह भयावह और जघन्य है। क्या यही दुनिया है।’ फिल्ममेकर करन जौहर ने ट्विटर पर सभी हस्तियों से इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को कहा है। करन ने लिखा कि इस मुद्दे पर किसी को भी चुप रहने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  Linkedin ने पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा को 2017 के पावर प्रोफाइल्स सूची में किया शामिल

 

ददलानी ने लिखा, ‘हमारे सर्वाधिक सम्मानित फिल्म निर्माताओं में एक संजय लीला भंसाली को सेट पर हमला किया गया। आशा करता हूं कि फिल्म उद्योग इसके खिलाफ एकजुट होगा।’ उन्होंने कहा कि यदि उनके पास कोई मुद्दा था तो ऐतराज जताने के कानूनी तरीके हैं। शारीरिक हमला एक आपराधिक हरकत है जो धमकाने के लिए किया जाता है।

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुकैन ने भी ट्वीट किया-

स्वामी ने लिखा, ‘यदि अपराध का जवाब सजा से नहीं दिया जाता है तो अराजकता का पलड़ा भारी हो जाएगा। स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए फौरन कानून व्यवस्था की जरूरत है।’ पंडित ने ट्वीट किया, ‘मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावती के सेट पर हमले की निंदा करता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी इमिग्रेशन अफसर ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान से इस तरह लिया माहिरा खान का बदला...

 

अदाकारा हुमा कुरैशी ने लिखा कि वह इस हमले से स्तब्ध हैं। यह गुंडागर्दी अवश्य रूकनी चाहिए।

 

वरिष्ठ अदाकारा सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, ‘शर्मनाक..यहां क्या हो रहा है।’ इस फिल्म के इस साल नवंबर में रिलीज होने का कार्यक्रम है।

 

फिल्म बाजीराव मस्तानी में भंसाली के साथ काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर दुख जताया है।

फिल्म एक्टर और निर्माता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, ‘संजय लीला भंसाली के सेट पर हंगामा करने वाले कितने लोगों को सजा मिलती है इसका मुझे इंतजार रहेगा। अगर आपको पसंद नहीं कि वो क्या बना रहे हैं तो आप उनकी फिल्म मत देखो। इस तरह की हिंसा का क्या मतलब?’

इसे भी पढ़िए :  पाक और सलमान पर जमकर बरसे साक्षी महाराज, देखें वीडियो

 

अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘संजय लीला भंसाली के सेट#Padmavati’ पर जो हुआ उससे मैं दहशत में हूं। वैचारिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन जो हुआ है उसको किसी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। शर्मनाक।’