भ्रष्टाचार मिटाने के लिए PM मोदी जो कर रहे हैं, वह सही हैं: हेमामालिनी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने मंगलवार(15 नवंबर) को कहा कि देश से भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, वह सही हैं।

1000 व 500 के पुराने नोटों को बदलने में हो रही परेशानी के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब बस कुछ दिनों की बात है। कुछ दिनों में यह समस्या समाप्त हो जाएगी। सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान की जगह नज़र आयेंगे गजेंद्र चौहान! देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि सरकार हर दिन योजना की व्याख्या कर रही है और लगातार जनता को रही समस्याओं के निदान निकाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'बेबी' के प्रीक्वल 'नाम शबाना' में फिर साथ होंगे अक्षय और तापसी,

उन्होंने बताया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा तथा अपने द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित रावल गांव संबंधी कई विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर आई हैं।

इसे भी पढ़िए :  करीना ने शिल्पा को किया रिप्लेस, बेबो बनीं प्रेग्नेंसी टेस्ट कार्ड 'प्रेगा न्यूज़' की ब्रांड अंबेसडर

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मथुरा के विकास के लिए उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इन कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का वादा किया है।