Review: स्वरा भास्कर की बेमिसाल एक्टिंग और दमदार कहानी….. यह है ‘अनारकली ऑफ़ आरा’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बतौर डायरेक्टर अविनाश दास की यह डेब्यू फिल्म है, लेकिन अविनाश इस सीमित बजट में बनी फिल्म के माध्यम से कई गंभीर मुद्दों पर भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। बेशक फिल्म में कई डबल मीनिंग संवाद हैं, लेकिन ऐसे संवाद अब कॉमिडी शो और फिल्मों में अक्सर सुनाई देते हैं। इस फिल्म को लेकर सेंसर का रवैया कुछ ज्यादा ही सख्त रहा। कमिटी ने इस फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट तो दिया ही साथ ही कई सीन पर कैंची भी चलाई।

 

कहानी : बिहार के आरा जिले में एक छोटे से मोहल्ले में रहने वाली लोक गायिका और डांसर अनारकली (स्वरा भास्कर) ने बचपन से ही अपनी मां को स्टेज पर गाते और डांस करते देखा। स्टेज पर मैरिज फंक्शन के दौरान एक हादसे में अनाकली की मां मारी जाती है। अनारकली जब बड़ी होती है तो रंगीला (पकंज त्रिपाठी) के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में शामिल हो जाती है। अनारकली इस ग्रुप की नंबर वन टॉप सिंगर, डांसर है। रंगीला के ग्रुप के साथ अनारकली स्टेज पर जब ठुमके लगाते परफॉर्म करती है तो स्टेज पर नोटों की बारिश सी हो जाती है। इसी बीच एक दिन पुलिस थाने में हो रहे फंक्शन के दौरान यहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे आरा के एक विश्वविधालय के वीसी और स्टेट के चीफ मिनिस्टर के खास माने जानेवाले धर्मेन्द्र चौहान (संजय मिश्रा) का दिल अनारकली पर आ जाता है। चौहान स्टेज पर पब्लिक के सामने ही अनारकली के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर देते हैं। थाना परिसर में हो रहे इस फंक्शन में चौहान की अश्लील हरकतें जब हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं तो अनारकली उसे सबके सामने एक तमाचा लगाती है। इस थाने का एसएचओ बुलबुल पांडे (विजय कुमार) चौहान का खास है, स्टेज पर पब्लिक के बीच एक नाचने वाली से तमाचा खाने के बाद चौहान अब किसी भी कीमत पर अनारकली को हासिल करना चाहता है। ऐसे हालात में अनारकली एक दिन चौहान और लोकल पुलिस से बचकर दिल्ली आ जाती है।

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ की वजह से एक झटके में डूबे 'काबिल' के 150 करोड़ रुपये

 

ऐक्टिंग: बॉलिवुड फिल्मों में अपनी जबर्दस्त कॉमिडी से फैन्स का दिल जीतने वाले संजय मिश्रा इस फिल्म के विलन हैं। वीसी चौहान के किरदार को संजय मिश्रा ने इस बेहतरीन ढंग से निभाया है कि हॉल में बैठे दर्शक उनके किरदार से नफरत करने लगते हैं। वहीं रंगीला ऑर्केस्ट्रा पार्टी के हेड के किरदार में पंकज मिश्रा ने अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए अच्छी मेहनत की है। फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर की बेहतरीन परफेक्ट ऐक्टिंग इस फिल्म की सबसे बडी यूएसपी है।

इसे भी पढ़िए :  ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखने के बाद ऐसा क्या कह दिया आमिर खान ने... पढ़े खबर

रेटिंग – 3

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse