अब इंदौर में पोस्ट की गई योगी की आपत्तिजनक फोटो, पढ़िए क्या है आरोपी का नाम

0
बीजेपी
फाइल फोटो

इंदौर के एक सिरफिरे ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भद्दे फोटो बनाकर पोस्ट किया। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार की रात दुष्प्रचार करने वाले बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  महिला कांग्रेस नेता के घर पर कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप

गौतमपुरा पुलिस ने कल रात एक लिखित आवेदन की जांच करने के बाद साबिर उर्फ शब्बीर मंसूरी के खिलाफ 292 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। शब्बीर मंसूरी गौतमपुरा के डाबरी मोहल्ला का रहने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात लौटते ही पीएम मोदी पर बरसे हार्दिक पटेल, कहा- लाखों का सूट पहन खुद को गांधी कहते हो

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कल 23 मार्च की सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच पहले योगी आदित्यनाथ के अश्लील चित्र बनाकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की। फिर सार्वजनिक रूप से उसका दुष्प्रचार किया। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

इसे भी पढ़िए :  6 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली ऐम्बुलेंस, एएमयू के प्रोफेसर की दर्दनाक मौत