झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ को टैक्स फ्री करते हुए सरकार ने दर्शको को राहत दी है। शुक्रवार को रिलीज हुई एमएस धोनी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रर्दशन कर रही है। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनीं इस फिल्म को उनके गृह राज्य झारखंड टैक्स फ्री कर दिया गया था।
पहले झारखंड में टेक्स फ्री हुई थी धोनी की बायोपिक
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्होंने कढ़ी मेहनत भी की है। जिसको पर्दे पर दर्शक देख सकते है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी धोनी के जीवन पर बनीं यह फिल्म सफल साबित होगी और ऐसा देखने को भी मिल रहा है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपए की कमाई की।
नीरज पांडे के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में सुशांत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पटानी नजर आ रही हैं। सुशांत ने जैसा अभिनय इस फिल्म में किया है उसकी दर्शको ने बहुत तारीफ की हैं। फिल्म का आज तीसरा दिन है और उम्मीद की जा रही है की जैसे फिल्म की शुरुआत अच्छी रही है आगे भी वो बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखेगी।