रेयान स्कूल में मासूम बच्चे की हत्या पर ‘प्रसून जोशी’ ने लिखी कविता

0
प्रसून जोशी

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम की हुई हत्या ने सबको झकझोड़ कर रख दिया। सभी लोगों ने इसकी निंदा की हैं चाहे वो राजनीति से जुड़े लोग हो या फिर बॉलीवुड से,इसी कड़ी में सेंसर बोर्ड के चेयरमैन और ‘तारे जमीं पर’ फिल्म में बेहद मार्मिक गीत लिख चुके प्रसून जोशी ने फेसबुक पर एक कविता पोस्ट की है।जिसका शीर्षक है समझो कुछ गलत हैं:-

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका चोपड़ा के ‘क्वांटिको’ सीजन-2 की शूटिंग शुरू

समझो कुछ गलत है

जब तलवारें फूलों पर जोर आजमाने लगे

जब मासूम आंखों में खौफ नजर आने लगे

समझो कुछ गलत है

जब ओस की बूंदों को हथेलियों पर नहीं हथियारों की नोंक पर ठहरना हो

इसे भी पढ़िए :  'डियर जिंदगी' का दूसरा गाना हुआ रिलीज, देखें VIDEO, हो जाएंगे आप भी इमोशनल

जब नन्हें नन्हें तलवों को आग से गुजरना हो

समझो कुछ गलत है

जब किलकारियां सहम जाएं

जब तोतली बोलियां खामोश हो जाएं

समझो कुछ गलत है

कुछ नहीं बहुत कुछ गलत है

क्योंकि जोर से बारिश होनी चाहिए थी पूरी दुनिया में

इसे भी पढ़िए :  बॉलिवुड एक्ट्रेस ऐली अवराम रचने जा रही हैं इतिहास, जानना चाहेंगे कैसे ?

हर जगह जगह टपकने चाहिए थे आंसू

रोना चाहिए था ऊपर वाले को आसमान से फूट फूटकर

शर्म से झुकनी चाहिए थी इंसानी सभ्यता की गर्दनें

शोक नहीं सोच का वक़्त है

मातम नहीं सवालों का वक़्त है

अगर इसके बाद नहीं सर उठाकर खड़ा हो सकता है इंसान

Click here to read more>>
Source: DAINIK BHASKAR