15 करोड़ के विज्ञापन से नए विवाद में फंसीं प्रियंका चोपड़ा

1
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के नए विवाद के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राज्यों के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स अपना सहयोग दे रहे हैं अमिताभ बच्चन गुजरात के टूरिज्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। आमिर खान ‘अतिथि देवो भव:’ अभियान के एंबेसडर थे।

इसे भी पढ़िए :  कंगना की 'क्वीन' का सीक्वेल बनाने की तैयारी में हैं मेकर्स!

अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा असम राज्य के ‘ओसम असम’ अभियान का चेहरा बनाया गया है।

प्रियंका इस अभियान का हिस्सा लेने के लिए प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये ले रही हैं। 10 दिन के प्रमोशन के लिए प्रियंका को 15 करोड़ रुपये देने की बात सामने आ रही है। प्रियंका को मिलने वाली इस रकम को लेकर ही विवाद खड़ा हो रहा है।
क्योंकि दूसरे स्टार ऐसे अभियानों का हिस्सा बनने के लिए कोई फीस नहीं लेते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पद्मावती विवाद: संजय लीला भंसाली पर हमला करने वाली करणी सेना ने अब तोड़े मशहूर चितौड़गढ़ किले के आईने

फिर असम के हालात भी इस समय कुछ ठीक नहीं हैं। राज्य बाढ़ की चपेट में है। आर्थिक रूप से भी राज्य काफी परेशानियों का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  संजय लीला भंसाली और करणी सेना के बीच समझौता, फिल्म से हटे पद्मावती-खिलजी के रोमांटिक सीन

ऐसे में प्रियंका को मिलने वाली रकम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी आखिर क्यों फ्री में राज्य सरकारों के लिए प्रमोशन करें? हालांकि प्रियंका ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।