सलमान के बारे में ये क्या बोल गए संजू बाबा

0
संजय दत्त
फाइल फोटो

दिल्ली
अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ अपने वैमनस्य की खबरों को यह कहते हुए खारिज करते हुए कहा है कि सलमान उनके छोटे भाई हैं और काम की व्यस्तता के कारण उनकी आए दिन मुलाकात नहीं हो पाती।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के घर के बाहर रोज करता था शौच, शिकायत करने पर बीएमसी में दिया ऑफर

फिल्म जगत में बेहतरीन दोस्त कहलाने वाले संजय और सलमान तब से साथ नजर नहीं आये जब से संजय जेल से छूट कर आए हैं। इससे दोनों के बीच सब कुछ ठीक न होने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

इसे भी पढ़िए :  संजय दत्त ने बर्थडे पर मीडिया को दी गालियां? देखें वीडियो

पूछे जाने पर संजय ने कहा ‘‘सलमान मेरे छोटे भाई हैं। वह हमेशा ही मेरे छोटे भाई थे और रहेंगे।’’ उन्होंने चिंकारा के शिकार के मामले में आए फैसले पर खुशी जताई। इस मामले में सलमान को क्लीन चिट दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ने वाली है सलमान खान की मुश्किलें, जाना पड़ सकता है जेल?

संजय का कहना है कि न्याय हुआ है।