बिग बी ने शुरू की ‘सरकार 3’ की शूटिंग

0
‘सरकार 3’

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनने वाली ‘सरकार 3’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सरकार’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म में बच्चन फिर से अपने पुराने किरदार सुभाष नागर की भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर अपनी मौत की खबर देखकर, पढ़िए क्या बोली फरीदा जलाल

बिग बी ने ट्वीट करके बताया कि ‘‘सरकार 3 का पहला दिन। पेचीदा, पहेलीनुमा और अप्रत्याशित।’’ इस फिल्म में रोहिणी हट्टंगडी, जैकी श्राफ, मनोज वाजपेयी, रोनित रॉय, भारत डाभोलकर, अमित साध और यामी गौतम भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  संजय गांधी का किरदार निभाने वाले हैं नील नितिन मुकेश, फिल्म का नाम है ‘इन्दु सरकार’

जैकी श्राफ ने इससे पहले निर्देशक वर्मा के साथ ‘रंगीला’ में काम किया था। वाजपेयी गोविंद देशपांडे की भूमिका में नजर आएंगे।रोनित सरकार के दाहिने हाथ गोकुल साटम की भूमिका में होंगे।

इसे भी पढ़िए :  'मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म होगी बुधिया सिंह'