इतिहास में दूसरी बार सउदी अरब में शाही परिवार के सदस्य को मिली ‘सजा ए मौत’

0
साउदी राजकुमार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: सउदी अरब का कहना है कि उसने एक हाथापाई में किसी अन्य व्यक्ति को गोली मार देने वाले शहजादे को मौत की सजा दी है। शाही घराने के किसी सदस्य को मौत की सजा दिए जाने का यह अपने आप में दुर्लभ मामला है।
आंतरिक मंत्रालय ने कल कहा कि उसने रियाद में शहजादे तुर्की बिन सउद बिन तुर्की बिन सउद अल-कबीर को मिली मौत की सजा की तामील कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  सउदी का ये आदमी दे रहा है ‘वाइफ़ बीटिंग’ के टिप्स - वीडियो

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मौत की सजा कैसे दी गई है। हालांकि सुन्नी शासन वाले इस देश में अक्सर दोषी का सिर सार्वजनिक तौर पर कलम किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा खर्च के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर, रूस और सऊदी अरब को छोड़ा पीछे

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में चेतावनी दी गई, ‘‘ऐसा अपराध करने की जुर्रत करने वालों के लिए शरिया का यह दंड इंतजार कर रहा है।’’ मौत की सजा देने के मामले में सउदी अरब विश्व के शीर्ष देशों में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी उम्मीदवार ट्रंप को मिला रूसी राष्ट्रपति पुतिन का साथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse