वीडियो: शाहरुख और अक्षय ने नए साल पर खास अंदाज़ में फैंस से की ये अपील

0
शाहरुख
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नया साल आने वाला है और इस बार भी लोग नए साल को स्पेशल बनाने के लिए पूरे ज़ोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं। चाहे आम इंसान हो या फिर कोई सिलेब्रिटी हर कोई अपने नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी में में लगा है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने नए साल पर अपने फैंस के लिए एक मैसेज दिया है। उन्होने बुधवार को को अपने फैन्स और आम जनता को नए साल की पूर्व संध्या पर नशे में गाड़ी न चलाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़िए :  आऊ- किसके लिए किन्नर बन गए शक्ति कपूर ?

 

आने वाली फिल्म ‘रईस’ में शराब तस्कर की भूमिका निभा रहे शाहरुख ने अपना संदेश एक विडियो के जरिए दिया है, जबकि अक्षय ने ट्विटर पर 17 सेकंड के मोशन पोस्टर को पोस्ट किया है।

शाहरुख ने 20 सेकंड के विडियो में कहा है, “पार्टी का माहौल है, खूब पार्टी करो। मजनू बनके लैला के साथ नाचो, लेकिन शराब पीके गाड़ी मत चलाओ।” विडियो के साथ उन्होंने लिखा, “इस नए साल की शाम बेवकूफ नहीं समझदार बनो। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। सभी को प्यार। ‘रईस’ की सुनो।”

इसे भी पढ़िए :  नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था एक्टर जिसकी वजह से हुई मॉडल सोनिका चौहान की हादसे में मौत!

क्लिक कर देखें अक्षय ने कैसे दिया अपने फैंस को नए साल का ये मैसेज

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse