कुछ इस अंदाज में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रियंका चोपड़ा को किया प्रपोज…

0
प्रियंका
file photo
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को रिंग देते हुए शादी के लिए प्रपोज किया हैं,प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। बेवॉच गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है।और वीडियो लोगो को बेहद पसंद भी आया हैं। लेकिन आप ये मत समझिएंगा कि ये दोनों सितारे सच में शादी करने वाले हैं। दरअसल ये एक ऐड फिल्म है, जिसमें प्रियंका और सिद्धार्थ दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शाहिद कपूर की 'प्री-बर्थडे' पार्टी में पहुंचे ये सितारे, देखिए तस्वीरें

वीडियो में सिद्धार्थ ने न केवल प्रियंका को प्रपोज किया बल्कि वो हां कर दे इसके लिए सारे प्रयास भी किए। दरअसल प्रियंका ने सिद्धार्थ से कुछ सवाल पूछे और सिद्धार्थ ने भी उनके बखूबी जवाब दिए। सिद्धार्थ ने हमेशा एक साथ बने रहने, जिम्मेदारी और मजबूत रिश्ता देने का वादा भी किया और एक हीरे की अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया। सिद्धार्थ और प्रियंका का ये वीडिओ पिछले कुछ समय से लगातार वायरल हो रहा था। अब सिद्धार्थ ने एक ट्वीट कर इस रहस्य से पर्दा उठाया है। सिद्धार्थ ने वीडिओ पोस्ट करते हुए एक हैशटैग के साथ लिखा है “आखिरकार रहस्य खुल गया है” और कैप्शन दिया है ये वो है जो उन्हें हुआ था। प्रियंका ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ऐड को शेयर किया है।वीडियो को महज एक दिन में ही 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 9593 शेयर मिल चुके।

इसे भी पढ़िए :  कंगना की 'क्वीन' का सीक्वेल बनाने की तैयारी में हैं मेकर्स!

आप को बता दें  कि प्रियंका  की  हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म बेवॉच आने वाली  है। जिसमें वो हॉलीवुड अभिनेता रॉक ड्वेन जॉनसन के साथ दिखेगीं। वहीं सिद्धार्थ की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म “बार-बार देखो” में दिखे थे, जिसमें उन्होंने जय वर्मा का किरदार निभाया था। 2017 में सिद्धार्थ आशिकी 3, रिलोडेड में नजर आएगें।

इसे भी पढ़िए :  रिलीज़ हुआ सबसे विवादित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का दूसका ट्रेलर, देखिये वीडियो

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse