तब्बू का चौंकाने वाला खुलासा- अजय देवगन की वजह से नहीं की शादी

0
तब्‍बू

बॉलीवुड अदाकारा तब्‍बू जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ में फिर से कॉमेडी करते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में तब्‍बू एक बार फिर अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। तब्‍बू ने अब भी शादी नहीं की है और इस फिल्‍म के रिलीज से पहले तब्‍बू ने इससे कारण का खुलासा किया है। दरअसल तब्‍बू किसी और की वजह से नहीं, बल्कि अजय देवगन की वजह से अभी तक सिंगल हैं। तब्‍बू ने मुंबई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्‍यू में बताया है कि वे उम्मीद करती है कि अजय ने जो किया, उसका उन्हें मलाल भी होगा।

इसे भी पढ़िए :  मनोज तिवारी के बाद कपिल ने अजय देवगन को भी किया निराश, कपिल नहीं आए ‘द कपिल शर्मा’ के सेट पर

तब्बू ने इस इंटरव्‍यू में कहा, ‘मैं और अजय 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। वे मेरे कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। जब मैं छोटी थी तो समीर और अजय मुझपर कड़ी नजर रखते थे और जिस भी लड़के को मुझसे बात करते देखते, उसे पीट दिया करते थे। दोनों बहुत बड़े गुंडे थे और अगर आज में सिंगल हूं तो उसका कारण हैं अजय देवगन। मुझे लगता है अजय को इस बात का पछतावा होना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  एक बार फिर साथ नजर आएंगी, ‘ताल’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ की हीट जोड़ी

तब्बू ने इस इंटरव्‍यू के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं हर दूसरे दिन अजय से कहती हूं कि मेरे लिए एक अच्‍छा लड़का ढूंढो। खैर, यह तो मजाक है पर मेरा और अजय का रिश्ता काफी अच्छा है। सभी मेल एक्टर्स में से अगर मेरे लिए कोई ज्यादा मायने रखता है तो वे अजय हैं। वे बच्चे की तरह हैं और आज भी बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो किसी तरह का तनाव नहीं बचता। हमारे बीच एक खास रिश्‍ता है।’

इसे भी पढ़िए :  SOO CUTE: सैफ-करीना के बेटे की नई फोटो आई सामने

अजय और तब्बू की जोड़ी 90 के दशक में काफी पसंद की गई। यह जोड़ी ‘विजयपथ’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘तक्षक’ (1999) और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्‍मों में साथ नजर आ चुकी है। यह दोनों एक बार फिर ‘गोलमान अगेन’ में साथ नजर आने वाले हैं।