एक शख्स ने दी राहुल गांधी और सलमान की हत्या की सुपारी, मारने वाले को देगा 50 लाख

0
सलमान खान

फेसबुक पर एक शख्स ने इन दिनों एक विवादित पोस्ट के जरिए विवाद पैदा कर दिया है। दरअसल इस शख्स ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने वाले शख्स को ईनाम देने की बात कही है। 26 जून को किए गए फेसबुक पोस्ट में शख्स ने लिखा, ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का ईनाम मेरी तरफ से।’ शख्स ने इसके साथ ही Only News का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ट्यूबलाइट और सेना पर दिए सलमान के विवादित बयान को दिखाया गया है। आरोपी शख्स की पहचान अरविंद चट्टान सिंह सिंह के रूप में की गई है। इतना ही नहीं अन्य फेसबुक पोस्ट में शख्स ने मुस्लिमों के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही अन्य कई पोस्ट में हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है। खुद का कारोबार होने का दावा करने वाले इस सख्स ने फेसबुक पर करीब तीन अन्य आईडी भी बना रखी हैं। शख्स ने कई बार सलमान को मारने वाली पोस्ट को शेयर किया है। वहीं कैच न्यूज के अनुसार अरविंद ने राहुल गांधी को भी जान से मारने की धमकी दी है।

इसे भी पढ़िए :  गूगल सर्च इंजन पर सलमान खान और सनी लियोनी के बीच मुकाबला

दूसरी तरफ फेसबुक पर पोस्ट वायरल होने के बाद ये पुलिस की नजर में आ गई है, वहीं मामले में पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है। वाराणसी के इंद्रपुर में रहने वाले अरविंद के अनुसार वो रौनक एवं जागरुक समाज संस्था का अध्यक्ष है। खबर के अनुसार अरिवंद ने एक और पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी को मारने की सुपारी दे रहा हूं, कौन है जो गोली मार से, संपर्क करे।’ हालांकि जब जनसत्ता ने इस पोस्ट की पड़ताल की तो ये अरविंद की वॉल पर नहीं मिली। जब अरविंद की प्रोफाइल की जांच की तो पता चला कि अण्णा आंदोलन से जुड़ा रहा है। साथ ही शहरी उत्तरी विधासभा क्षेत्र का प्रत्याशी भी रह चुका है। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी अरविंद के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO : एक बंदर दिल्ली मेट्रो के अंदर, सुरक्षा की खुली पोल