शाहरुख-अनुष्का की आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की पहली 5 तस्वीरें यहां देखिए

0
द रिंग
Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिलहाल इम्तियाज अली इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नीदरलैंड के एमस्टर्डम में पूरी हो चुकी है और शूटिंग का अगला डेस्टिनेशन लिसबन है। शूटिंग के बीच ही शाहरुख-अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के बॉलीवुड फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  कभी अलविदा न कहना में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभा चुकी अहसास चन्ना का फोटो हुआ वायरल

सूत्रों से खबर मिली है कि ये फिल्म 2017 में रिलीज़ होगी, और शाहरुख खान इस फिल्म में टूरिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें, शाहरुख और अनुष्का इम्तियाज के साथ पहली बार काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में दिखी थी। और दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिली थी।

इसे भी पढ़िए :  विश्व के सबसे छोटे धावक बुधिया सिंह पर बनी फिल्म, ट्रेलर रिलीज़

दर्शकों को ‘द रिंग’ कितनी लुभाएगी फिलहाल कहना मुश्किल है, लेकिन आपको इस फिल्म की पहली पांच तस्वीरें दिखाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अभिनेता जिमी शेरगिल के खिलाफ फतवा जारी

1

फिल्म के सेट पर शाहरुख-अनुष्का की मस्ती भरी तस्वीरें देखने के लिए अगले स्लाइड में जाएं

Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse