‘जुड़वा 2’ में वरूण का फर्स्ट लुक आया सामने, देखिए तस्वीरें

0
'जुड़वा 2'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: वरुण धवन जल्दा ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्मी ‘जुड़वा’ के सीक्वेल ‘जुड़वा 2’ में नजर आने वाले हैं। मंगलवार को वरुण ने अपनी फिल्म का पहला पोस्ट़र जारी किया है, जिसमें वरुण के दोनों लुक साफ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के इस पहले पोस्टर से साफ है कि वरुण ने अपने लुक्स पर काफी मेहनत की है और उनके दोनों लुक्स में खासा अंतर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान का नाम आते ही प्रियंका ने कन्नी काटी, कहा बेकार बातों पर नहीं देती ध्यान

1997 में रिलीज हुई सलमान खान और डायरेक्टर डेविड धवन की इस जोड़ी ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। ‘जुड़वा-2’ में वरुण धवन राजा और प्रेम का किरदार निभाएंगे। यही दोनों किरदार सलमान खान ने जुड़वा के पहले पार्ट में यह किरदार निभाएं थे। इनमें जहां प्रेम एक ऊंचे घर का शरीफ लड़का दिखाया गया है जबकि राजा काफी चालाक और टपोरी किरदार में है।

इसे भी पढ़िए :  इस मॉडल ने फोटोशूट करवाने के लिए पहनी कच्चे मीट की ड्रेस

इस फिल्म को लेकर वरुण धवन की तुलना सलमान खान से की जा रही है, हालांकि वरुण पहले ही कह चुके हैं कि उनकी फिल्म की तुलना सलमान खान अभिनीत फिल्म जुड़वा से न की जाए। यह फिल्म इसी साल 29 सितंबर को रिलीज होगी। ‘जुड़वा 2’ में वरूण के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़िए :  बॉलिवुड के सबसे देसी सेलिब्रिटी से मिलिए, घर में पालते हैं 70 गाय

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse