गुरमेहर के सपोर्ट में उतरी ये अभिनेत्री, पढ़िए क्या कहा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुरमेहर कौर

दरअसल, गुरमेहर कौर करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी हैं। इस झगड़े के बीच गुरमेहर कौर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसमें उनके हाथ में एक तख्ती पर लिखा है, ‘पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, उन्हें जंग ने मारा है।’

इसे भी पढ़िए :  अब झारखंड में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

गुरमेहर की इस तस्वीर पर वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट के जरिए तंज कसते हुए वैसी ही अपनी एक फोटो भी ट्वीट कर दी, जिसमें उनके हाथ में एक तख्ती है और उस पर लिखा है, ‘मैंने नहीं मेरे बल्ले ने दो तिहरे शतक मारे थे।’ सहवाग के इस ट्वीट पर बॉलिवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी ताली बजाते हुए एक पोस्ट ट्वीट किया था, जिस पर लिखा है कि सहवाग का यह ट्वीट तो ट्रिपल सेंचुरी से भी ‘ग्रेट’ है। हालांकि, पिछले दिनों रणदीप हुड्डा ने अपने इस ट्वीट के लिए सोशल साइट पर लंबी-चौड़ी सफाई भी दे डाली।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर कौर मामले में किए गए ट्वीट पर बोले जावेद अख्तर, 'मेरे शब्द जो जरूरत से ज्यादा कठोर थे उन्हें मैं वापस लेता हूं'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse