दंगल देखकर निकले सहवाग ने आमिर को दी सलाह, ‘आंसू पोछने के लिए दर्शकों को टिकट के साथ फ्री दें टिश्यू’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्म से धूम मचा रहे हैं। इस बार उनकी यह फिल्म काल्पनिक नहीं, बल्कि सच्चे संघर्ष पर आधारित है। जी हां, हम बात ‘दंगल’ (Dangal) की कर रहे हैं, जो कई फिल्मों को कमाई के मामले में पटखनी देती नजर आ रही है। दंगल हर किसी को पसंद आ रही है और जैसे-जैसे लोग देख रहे हैं, अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  लोगों को दर्द से तड़पकर मरते देखना 'उसे' अच्छा लगता था

‘दंगल’ में हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट के उस संघर्ष को दिखाया गया है, जो उन्होंने अपने बेटियों गीता और बबीता को पहलवान बनाने के लिए किया था। इस फिल्म में कई भावना प्रधान दृश्य हैं, जिन पर सहज ही आंसू निकल पड़ते हैं। फोगाट बहनों के पहलवान बनने के संघर्ष की कहानी कहती इस फिल्म को देखने के बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने आमिर खान को शुक्रिया कहा और यह सलाह दी..

 गौरतलब है कि गीता फोगाट ने खुद फिल्म देखने के बाद कहा था कि वह अपनी पुरानी यादों में खो गईं और आंसू निकलने लगे। आमिर खान वैसे भी बहुत भावुक हैं और उन्होंने कई बार इंटरव्यू में इसका जिक्र भी किया है। खुद आमिर के भी फिल्म के दौरान आंसू छलक पड़े थे। तभी तो सहवाग ने अंगोछे का जिक्र किया है, जो आमिर ने पहले से रखा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: आमिर खान ने बताया शर्मनाक, कहा- हम शर्मिंदा हैं कि भारत में ऐसी घटना हुई

नीचे वीडियो में देखिए – फिल्म दंगल का ऑफिशियत ट्रेलर

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse