पानी में गिर जाए मोबाइल तो क्या करें ?

0
मोबाइल

पानी से कैसे बचाए फोन आपका मोबाइल अगर पानी में गिर जाए तो ऐसा लगता है जैसे फोन नहीं बल्कि आपका दिल निकल कर गिर गया हो। आज के युग में चल रहे स्मार्ट फोन्स तो मानों जैसे छुई मुई के पेड़ की तरह है।

एक बूंद भी पानी की गिर जाए, तो तुरंत तकनीकी खराबी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर समस्या का एक हल होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फोन को पानी में गिरने के बाद फिर से वापस ला सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  Emojis का रंग क्यों होता है पीला, जानिए इसके पीछे की कहानी

 

Cell phone dropped in water
Cell phone dropped in water

पानी में गिरने के बाद अगर आपका फोन बंद हो जाए तो उसे ऑन करने की ग़लती कभी न करें, बल्कि जितना जल्दी हो सके उसकी बैट्री निकाल लें और फोन को किसी साफ कपड़े से पोंछें। उसके बाद तुरंत उसमे से सिम कार्ड बाहर निकाल लें।

इसे भी पढ़िए :  पैर कटने पर भी नहीं छोड़ा ऑटो चलाना -जज्बे को सलाम

अगर आपके घर में वैक्यूं क्लीनर है तो तुरंत उससे अपने फोन को सुखाएं। फोन भीग जाने पर हमें लगता है कि हैयर ड्रायर की गरम हवा से उसका पानी सूख जाएगा लेकिन ऐसा ग़लती से भी न करें क्योंकि हवा की वजह से जिन जगहों पर पानी गया भी नहीं है वहाँ भी पानी चला जाएगा और इससे फोन के कुछ पार्ट्स के पिघलने का भी डर रहता है।

इसे भी पढ़िए :  ख़ाकी वर्दी का सच - पढ़िए ये पूरी खबर

अब अगर दिन का समय है तो अपने फोन को सूरज की रोशनी में खोल कर रख दें और अगर रात का समय है तो एक प्लास्टिक बैग में चावल भर के अपने फोन को उसमें दबा दे। ऐसा करने से फोन के अंदर की सारी नमी अवशोषित हो जाएगी।