राजीव से राहुल तक… 26 साल बाद गांधी परिवार ने किया अयोध्या का रुख

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अयोध्या में राहुल, तनाव में बीजेपी !

आपको बता दें अयोध्या ही वो जगह है जहां से राम मंदिर को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ीं। बीते कुछ सालों से कांग्रेस की छवि धर्मनिरपेक्ष पार्टी के बजाय हिंदू विरोधी पार्टी के तौर पर बनने लगी थी। यूपी की सत्ता से 27 साल से दूर कांग्रेस अब अपनी इस छवि को तोड़ना चाहती है क्योंकि उसे पता है कि यूपी की गद्दी हिंदू वोटों को दरकिनार करके नहीं मिल सकती है।

इसे भी पढ़िए :  40 मिनट तक ममता का विमान काटता रहा एयरपोर्ट का चक्कर, TMC का आरोप मारने का था षड्यंत्र

कांग्रेस के रुख में आए इस बदलाव के पीछे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दिमाग बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर की सलाह पर ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण केंद्रित चुनाव अभियान चला रही है और इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बनाया है। साथ ही कांग्रेस की कोशिश ये भी है कि वो किसी तरह बीजेपी के मजबूत होते वोटबैंक को कमजोर करें।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को फिर तलब किया, सौंपे पाकिस्तान के खिलाफ सबूत

बहरहाल, देखना होगा कि 27 साल बाद अयोध्या आ रहे पहले कांग्रेसी युवराज हनुमान गढ़ी दर्शन-पूजन के बाद किस तेवर में दिखाई देते हैं ।

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद पहुंचे राहुल गांधी को दलित महिला ने दिया शादी का प्रस्ताव, देखें वीडियो

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse