महाराष्ट्र कैबिनेट में फेरबदल के बाद पंकजा ने ट्वीटर पर जाहिर की नाराजगी

0

महाराष्ट्र सरकार में हुए फेरबदल में अपने डिमोशन से पंकजा मुंडे सरकार से खासा नाराज हैं। इस फेरबदल में पंकजा से जल संरक्षण विभाग को लेकर फडनवीस ने अपने विश्वास पात्र राम कुमार शिंदे को दे दिया था। इससे नाराज पंकजा ने ट्वीटर पर ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर निशाना साधा। पंकजा ने ट्वीट कर कहा कि वह सोमवार को वैश्विक जल नेतृत्व सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर जाने पहुंचने वाली थी। लेकिन अब चूंकि वह इस विभाग की मंत्री ही नहीं हैं। इसलिए वह उसमें शिरकत नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार को एक और झटका, विधायकों की सैलरी 400% तक बढ़ाने वाले बिल को केंद्र सरकार ने लौटाया

इस पर तुरंत रीट्वीट करते हुए फडनवीस ने जवाब में कहा कि उन्हें राज्य सरकार के एक प्रतिनिधि के रूप में इस सम्मेलन में भागीदारी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  हिरोइन के साथ पकड़ा गया धुरंधर पहलवान, NCB ने बरामद की लाखों की हिरोइन

हम आपको बता दें कि पंकजा से विभाग छीने जाने से उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का पुतला भी फूंका था। पंकजा फड़नवीस कैबिनेट की विवादों में रहने वाली मंत्री हैं।

इसे भी पढ़िए :  उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी एनडीए सासंदों को करेंगे संबोधित