इराकी हवाई हमले में मारा गया बगदादी का निकटतम सहयोगी

0
बगदादी सहयोगी

दिल्ली: मोसूल शहर को इस्लामिक स्टेट के चंगुल से आजाद कराने की लड़ाई में इराकी बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

खबर है कि इस लड़ाई के दौरान इराकी सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट का एक बहुत ही बड़े लीडर को मार गिराया है।  मारे गए आतंकी का नाम अलजारेई है और वह आइएसआइएस सरगना अबू बक्र अलबगदादी का निकटतम सहयोगियों में से एक था।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें कैसे ISIS आतंकी चूहों की तरह भाग रहे है

रिपोर्ट के मुताबिक, इराक़ी सेना के वायु में हमले में आइएसआइएस का कमांडर अलज़ारोई अपने 5 साथियों के साथ ढेर हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  इराक में फिर कार धमाका, 23 की मौत, कई घायल

दूसरी ओर इराकी वायु सेना ने सोमवार की रात मोसूल के अहदबा इलाके में इस्लामिक आतंकी के कमांडरों के एक ठिकाने को निशाना बनाया।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने लगाई रोक तो इंटरनेट पर सजी गायों की मंडी, OLX पर ऑनलाइन हो रही है सौदेबाजी

इराक़ी वायु सेना के इस हमले में इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलों और अन्य आतंकवादी हमलों का मुख्य सुत्रधार कमांडर अहमद अलअजमी, महमूद अलखातूनी और हाजिम अलअकीदी मारे गए हैं।