अरुणाचल में सियासी संकट जारी, पार्टी से निलंबित सीएम खाड़ूं ने 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया

0
अरुणाचल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) से मुख्यमंत्री पेमा खांडू और छह अन्य विधायकों को निलंबित किए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश की सियासत में नया सियासी नाटक सामने आया है। खांडू की सरकार ने शुक्रवार को 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया। भाजपा ने भी खांडू को समर्थन देने की बात कही है। भाजपा का यह भी कहना है कि किसी अन्य मुख्यमंत्री का ‘कभी भी’ समर्थन नहीं करेगी।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तैनात बटालियन को सम्मानित किया

दूसरी ओर, पीपीए ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव होगा। पीएचईडी मंत्री टाकम पारियो अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। पेमा खांडू की सरकार ने पीपीए के 35 विधायकों सहित कुल 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 60 विधायक हैं। खांडू को कल उन्हीं की पार्टी पीपीए ने निलंबित कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट जाएंगे प्रशांत भूषण, NDA ने भी खोला मोर्चा

उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता बामांग फेलिक्स ने दावा किया कि पीपीए के 43 में से 35 विधायकों ने खांडू के नेतृत्व के प्रति यकीन और वफादारी जाहिर की है। फेलिक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पीपीए के 35, भाजपा के 12, भाजपा से संबद्ध एक सदस्य और एक निर्दलीय सहित कुल 49 विधायकों का समर्थन हमें प्राप्त है।”

इसे भी पढ़िए :  'पशु तस्करों को मारो, मगर हड्डी मत तोड़ो' - विश्व हिंदू परिषद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse