सपा में दो फाड़, मुलायम ने अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित किया, दोनों के समर्थक आमने-सामने

0
समाजवादी पार्टी
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: समाजवादी पार्टी में चल रहा परिवारिक दंगल आज पूरी तरह से खुल कर सामने आ गया। आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी के सीएम अखिलेश यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अखिलेश के साथ साथ मुलायम सिंह ने अपने चचेरे भाई और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। मुलायम ने कहा कि रामगोपाल ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है और अखिलेश यादव नहीं समझ रहे कि रामगोपाल उनका भविष्‍य बर्बाद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  HC के आदेश का मतलब EC विधायकों के खिलाफ हटा सकता है मामला: AAP

इस घोषणा के तुरंत बाद लखनऊ में अखिलेश के समर्थक सड़कों पर उतर आए। सड़क पर उतरे सीएम के समर्थकों ने अखिलेश के समर्थन में तो शिवपाल के विरोध में खूब नारेबाजी की।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी में सुलह के आसार, अमर सिंह को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

पार्टी से निकाले जाने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘ये निष्‍कासन पूरी तरह से असंवैधानिक है। बिना पक्ष सुने उन्हें पार्टी से बाहर नहीं निकाला जा सकता। वो महासचिव होने के नाते सम्‍मेलन को बुलाया था। नेताजी को पार्टी का मालूम नहीं है। इस पार्टी में लगातार शीर्ष स्तर से असंवैधानिक काम हो रहे हैं। अगर पार्टी का अध्यक्ष असंवैधानिक काम करे तो फिर सम्मेलन कौन बुलाएगा? एक भी मीटिंग नहीं हुई तो फिर कैसे पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए। पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग पर सम्मेलन बुलाया गया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस और सपा मिलकर बनाएंगे यूपी में सरकार! राहुल और अखिलेश की दोस्ती कर रही ये इशारा
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse