जाकिर नाइक पर कसा कानून का शिकंजा, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में केस दर्ज किया है। जाकिर नाइक के साथ ही उनकी विवादित संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ भी यह केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सरकार को नहीं है ज़ाकिर की गिरफ़्तारी की जल्दी

आपको बता दें कि इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने भी नाइक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एनआईए की एफआईआर के आधार पर ही ईडी ने भी मामला दर्ज किया है। अब ईडी नाईक और उनकी संस्था के तमाम बैंक और चंदे के रूप में मिली रकम की जांच करेगा।

इसे भी पढ़िए :  कल से बाजार में आ जाएंगे 500 और 2000 के नोट

आपको  बता दें कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि विदेश से चंदे के रूप में 50 से 60 करोड़ के आसपास रकम मिली है। जिसे उसने पत्नी, बच्चों और उसके रिश्तेदारों के खातों में जमा कराया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग जारी,स्कूल बंद करने के आदेश