नए साल के जश्न लिए इस बार करना पड़ेगा लंबा इंतजार, पढ़िए पूरी खबर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। हर कोई नए साल का जश्न मनाने के लिए 2017 का इंतजार कर रहा है। लेकिन इस साल(2016) के समाप्त होने में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि वर्ष 2016 एक सेकंड लंबा होने वाला है। भारतीय मानक समयानुसार एक जनवरी को सुबह 05:29:59 पर यह इजाफा प्रभावी होगा।

इसे भी पढ़िए :  एंतोनियो गुतेस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव नियुक्त

दरअसल, 31 दिसंबर की रात जब 11.59.59 बजे होंगे तो फिर 12.00.00 नहीं बजेगा, बल्कि पहले 11.59.60 होंगे। उसके बाद 12.00 बजेंगे। इसलिए दुनिया भर की तमाम घड़ियों में एक और सेकंड जोड़ा जाएगा। नववर्ष की पूर्वसंध्या पर वैश्विक घड़ी में एक लीप सेकंड जुड़ने के कारण ऐसा होगा।

इसे भी पढ़िए :  गोवा: ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मुलाकात कर सकते हैं प्रचंड और शी चिनफिंग

कई बार एक अतिरिक्त सेकेंड जोड़ना इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि पृथ्वी जिस रफ्तार से अपनी धुरी पर घूमती है, उसमें अचानक कोई बदलाव आ जाता है। ऐतिहासिक रूप से समय पृथ्वी द्वारा खगोलीय पिंडों की परिक्रमा पर निर्भर करता था और इसी संदर्भ में सेकेण्ड को परिभाषित किया जाता था।

इसे भी पढ़िए :  किशनगंगा विवाद: पाकिस्तान ने अदालत से की मध्यस्थता मांग की