बलूचिस्तान और पीएम मोदी के समर्थन में अब दूनिया भर में नार लग रहे हैं। शनिवार को जर्मनी के लिपजिग शहर में बलूच विद्रोहियों ने राष्ट्रवादी नेता अकबर बुगती की 10वीं पुण्यतिथि पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए उसे आतंकवाद को प्रोत्साहित करने वाला देश करार दिया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने भारत से समर्थन की मांग करते हुए ‘नरेंद्र मोदी आगे बढ़ो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘तुम कितने (अकबर) बुगती मारोगे, हर घर से बुगती निकलेगा’ जैसे नारे भी लगाए।
अकबर बुगती के पोते ब्रहुमदाग बुगती के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने ‘कदम बढ़ाओ ब्रहुमदाग बुगती, हम तुम्हारे साथ हैं’ का नारा लगाया। बलूच विद्रोहियों के हाथों में बलूचिस्तान का झंडे के अलावा भारत का तिरंगा भी था। विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए विश्व समुदाय से मदद किए जाने की मांग की।
Overseas Baloch raise Indian flag while protesting against Pakistan in Leipzig (Germany) pic.twitter.com/GmI7lctmYB
— ANI (@ANI_news) August 27, 2016
गौरतलब है कि 10 साल पहले पाकिस्तानी सेना के साथ एक मुठभेड़ में बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती मारे गए थे। स्विटजरलैंड में रह रहे बुगती ने संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में बलूच लोगों के बीच जनमत संग्रह कराने की मांग करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान सुरक्षा बल मानवाधिकारों के बेइंतहा उल्लंघनों में शामिल रहे हैं। हम लोग किसी भी हाल में पाकिस्तान के साथ अब और नहीं रहना चाहते।’
#WATCH: Overseas Baloch protest in Leipzig (Germany) against Pak's atrocities in Balochistan, raise pro-Modi sloganhttps://t.co/npTOdEXxzx
— ANI (@ANI_news) August 27, 2016