GST के पक्ष में खुलकर आए नीतीश कुमार, कांग्रेस पर बढ़ा दबाव

0

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जीएसटी बिल का खुला समर्थन कर बिहार में अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस पर दबाव बना दिया है। कांग्रेस पार्टी की मांग है की जीएसटी के कुछ प्रावधानों में फेरबदल किए जाएं। मंगलवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में भी जीएसटी का मुद्दा उठा और दोनों नेताओं की इस मसले पर एक समान राय थी।

 

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने सरकार पर लगाया 45 हज़ार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

सरकार को मॉनसून सत्र में ही जीएसटी बिल पास होने की उम्मीद है। जेटली से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा हमने हमेशा जीएसटी बिल का समर्थन किया है। हम यूपीए के कार्यकाल के दौरान भी इसका समर्थन कर रहे थे और आज भी पक्ष में हैं। यह देश और राज्यों के हित में है। हमारी पार्टी इसका पूरा समर्थन करती है।

 

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस से निकाली गईं दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला आज होंगी BJP में शामिल

नीतीश कुमार ने अरूण जेटली से पिछड़े इलाकों के विकास के लिए जारी की जाने वाली निधि के तहत फंड रिलीज करने की मांग की है।। इसके अलावा उनकी सरकार द्वारा स्टूडेंट फंड की योजना को भी आर्थिक सहयोग देने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा की बीजेपी सरकार ने दो साल में विज्ञापनों पर खर्च किए 190 करोड़ रुपए