खराब खाने की शिकायत करने वाले तेज बहादुर को मिल रही अफसरों की धमकियां, ऑडियो में खुलासा

0
BSF
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत कर चर्चा में आए बीएसएफ जवान तेज बहादुर का एक और नया ऑडियो चर्चा में है। इस ऑडियो में बीएसएफ जवान ने अपनी पत्नी के साथ फोन पर बातचीत की। बातचीत में जवान ने खुलासा किया कि अफसर उसे धमका रहे हैं और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने चुनाव जीताने के लिए रूस पर हैंकिंग के लगे आरोप को किया खारिज

हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है लेकिन जो ऑडियो उस जवान का बताया जा रहा है उसमें वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो बनाने वाले जवान के मकसद पर बीएसएफ ने उठाए सवाल, कहा- दागदार रहा है करियर

बीएसएफ पर आरोप लगाने वाले जवान के आरोपों का बीएसएफ अधिकारियों ने खंडन किया है और कहा कि जवान मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बीएसएफ अधिकारियों के इन आरोपों से तिलमिलाई जवान की पत्नी ने कहा कि अगर उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है तो उन्हें देश की सुरक्षा के लिए बंदूक क्यों दी गई है?

इसे भी पढ़िए :  बारामूला में भी उरी जैसा हमला करने के फिराक में थे आतंकवादी: बीएसएफ

अगले स्लाइड में पढ़ें – जवान के आरोपों के बाद गृह मंत्रालय ने बुलाई अफसरों की मीटिंग, पत्नी से बातचीत का ऑडियो भी सुनें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse